Samachar Worldwide

Jio Book Laptop : रिलायंस जिओ ने लॉच किया भारत का सबसे सस्ता 4G लैपटॉप मात्र 16499 रूपये में , जाने इसके फीचर्स

Reliance Jio Book Laptop : जिओ ने भारत में अपना सबसे सस्ता  Jio Book 4G Laptop  को 1 अगस्त को लॉच कर दिया और और इसे 5 अगस्त से ख़रीदा जा सकेगा। यह एक 4G एनेब्लड लैपटॉप है जोकि मीडियाटेक MT 8788 प्रोसेसर पर काम करता है। यह देश का सबसे बजट – फ्रेंडली 4G इनेबल्ड लैपटॉप है। Jio Book  मात्र 16499 रूपये की कीमत पे 5 अगस्त 2023 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Jio Book Laptop स्पेक्स : इसमें मीडियाटेक MT 8788 प्रोसेसर के साथ 11.6 इंच की एंटी ग्लेयर एचडी स्क्रीन दी गयी है। साथ ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज भी दी गयी है जिसे की 256 GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। Jio Book का वजन मात्र 900 ग्राम है और यह मैट फिनिश के साथ आता है। इसमें 4000 mAh की बैटरी भी दी गयी है जोकि 8 घंटे तक चल सकती है। जिओबुक में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए है और एचडी वेबकेम के साथ आता है।

 

 

Exit mobile version